गोला के रहने वाले व्यक्ति को एक करोड़ लोन दिलाने का झांसा देकर भाइयों ने एक व्यक्ति से जालसाज ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस के मुदकमा दर्ज न करने पर पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर बेलीपार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गोला के बरियाह निवासी राय सिंह मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी आते - जाते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात खजनी खूंटभार के श्यामजी मद्देशिया और जयराम मद्धेशिया से हुई। बातचीत में दोनों से राय सिंह की दोस्ती हो गई। इस दौरान दोनों ने पार्टनरशिप में राइस मिल खोलने का झांसा राय सिंह को देने के साथ ही एक करोड लोन दिलाने का आश्वासन दिया। दोनों ने बिना प्रापर्टी के बैंक लोन न मिलने की जानकारी दी। मानीराम में नौ लाख रुपये में जमीन का सौदा तय होने की बात बताते हुए 17 मई 2016 को राय सिंह से तीन लाख रुपये ले लिए।
18 मई को तीनों व्यक्ति के नाम से जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात तय हुई थी। आरोप है कि अगले दिन वह रजिस्ट्री आफिस पहुंचे लेकिन दोनो भाई नहीं आए। आरोप है कि 12 जून को बेलीपार के चनऊ में राय सिंह से जयराम की मुलाकात हुई। रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। कैंट, चिलुआताल, बेलीपार और खजनी पुलिस मामला दूसरे क्षेत्र का बताकर टालती रही। कोर्ट के निर्देश पर बेलीपार पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों पर जालसाजी का केस दर्ज किया।