फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध

Mon, 04 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मुजेसर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर दहेज की मांग पूरी न करने पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अप्रैल 2014 में उसकी शादी एनआईटी निवासी युवक के साथ हुई थी। 

आरोप है कि ससुराल में आने के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इसकी सूचना उसने मायके वालों को भी दी। कुछ दिन बाद उसके साथ मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि कुछ दिनों पहले से पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना शुरू कर दिया। इस पर जब महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें