फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसथान मेले में बवाल, फायरिंग

Mon, 18 Apr 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
गुलरिहा के बांसथान मेले में रविवार की रात कुछ युवकों ने जमकर मनमानी की। आर्केस्ट्रा ग्रुप के कार्यक्रम में डांसर से छेड़छाड़ की तो मेला घूमने आईं युवतियों व महिलाओं पर भी खुलकर फब्तियां कसने लगे। रोकने की कोशिश पर एक होमगार्ड को पीट दिया तो मदद को आए दरोगा, सिपाही से हाथापाई फायरिंग कर भागने लगे।
विज्ञापन


एक युवक को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब रही। उसके पास से तमंचा, कारतूस मिले हैं, जबकि उत्पातियों की कार और जीप पुलिस ने जब्त कर ली है। दोनों गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं है।

सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार घटनाक्रम रात करीब आठ बजे का है। बांसथान पर आयोजित मेले में जीप (स्कार्पियो) और कार से युवकों का समूह दाखिल हुआ और पुलिस चौकी के पास गाड़ियां खड़ी करके वे मेला परिसर में मौजूद आर्केस्ट्रा ग्रुप के कार्यक्रम में पहुंच गए। कार्यक्रम में डांस का शो दे रही युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


आयोजकों के दखल पर बाहर आए तो मेले में घूमते लोगों में शामिल महिला और युवतियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पास मौजूद होमगार्ड ने टोका तो युवकों में शामिल एक ने खुद को सत्ताधारी दल का नेता बताते हुए होमगार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस जानकारी पर मेला चौकी प्रभारी सिपाहियों के साथ पहुंचे तो उनसे भी उलझ गए।

युवकों के हाथापाई करने पर दरोगा ने पकड़ने का प्रयास किया तो हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और दो कारतूस मिले।

पुलिस के मुताबिक उसने खुद को गोरखनाथ क्षेत्र में लच्छीपुर का रहने वाला शादाब बताया है। वह रघुनाथपुर गांव में पोल्ट्री फॉर्म चलाता है। इस बीच पहुंचे गुलरिहा के एसओ सुनील सिंह ने शादाब को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अन्य साथियों में राजकुमार, राजा और संतोष के नाम बताए।

पुलिस ने युवकों के कब्जे वाली जीप और कार जब्त करते हुए तलाशी ली तो भीतर स्टिक (हॉकी), बेंत, डंडे मिले। शादाब के बयान और गाड़ियों को आधार बनाकर पुलिस ने बाकी युवकों की तलाश में छापेमारी शुरू की है। एसएसपी अनंत देव को भरोसा है कि जल्द ही सारे उत्पाती पुलिस की पकड़ में होंगे। आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में लहराया तमंचा, एक पकड़ा बांसथान मेले में जहां रविवार रात कुछ युवकों ने मनमाने अंदाज में उत्पात किया, वहीं इस घटना के कुछ पहले आर्केस्ट्रा ग्रुप के कार्यक्रम में एक और युवक सीट से उठकर तमंचा लहराने लगा। दर्शकों की सूचना पर मेले की पुलिस चौकी से पहुंचे सिपाही उसे हिरासत में ले लिया। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि युवक की पहचान चिलुआताल के परमेश्वरपुर, नवापार निवासी अमित साहनी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस मिला है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें