आग बुझाने के बाद बचा सामान निकालते लोग।
- फोटो : Amar Ujala
इलाके में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से सिलाई की दुकान में आग लग गई। देर रात लगी आग से रविवार सुबह तक दुकान जलती रही। धुएं और आग की लपटें देखकर जब लोगों को जानकारी हुई तो फौरन पुलिस को सूचना दी, मगर पुलिस ने फायर ब्रिगेड न होने का हवाला देकर हाथ खड़े कर दिए, जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
कस्बा निवासी जलालुद्दीन की रामलीला रंग मंच के बगल में स्थित स्टार टेलर्स नाम से दुकान है। शनिवार देर रात अपनी दुकान बंद कर वह घर चले गए। रविवार सुबह करीब सात बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुएं के साथ आग की लपटें निकलते देखीं। उन लोगों ने तत्काल टेलर और पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए, क्योंकि बड़हलगंज थाने में फायर ब्रिगेड का दस्ता नहीं है। ऐसे में लोगों खुद ही आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे बाद आग बुझाने में सफलता मिली। आग से एक दर्जन सिलाई मशीनें, फर्नीचर, काउंटर और कीमती कपड़े जलकर राख हो गए। दुकान मालिक के मुताबिक पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।