फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से तरकुलहा मेले में लगी आग, महिला झुलसी

Sat, 23 Apr 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
‌स‌िलेंडर ब्लास्ट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तरकुलहा मेला में शुक्रवार की दोपहर सिलेंडर फटने से आग लग गई। इससे मेला परिसर में अफरा - तफरी मच गई। चपेट में आने से झुलसी एक महिला को परिवार के लोगों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला देवर की शादी में आई थी। घटना के समय डीएम मेला परिसर में मौजूद थे। एक मुंडन समारोह में शामिल होने वह यहां आए थे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने आग को बुझा दिया।
विज्ञापन


खोराबार के रामनगर कड़जहा निवासी  संगीता निषाद (30) शुक्रवार की सुबह दस बजे देवर संजीत की शादी में तरकुलहा मंदिर आई थी। शादी की रस्म के दौरान संगीता के दोनों बच्चे मेला घूमने की जिद करने लगे जिन्हें लेकर वह मेले में पहुंच गईं। एक परिवार के लोग मेला परिसर में सिलेंडर पर भोजन बना रहे थे। रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लगने के साथ ही विस्फोट हो गया जिसकी चपेट में आने से संगीता झुलस गई। धमाका के बाद मेला परिसर में अफरा -तफरी मच गई।

आसपास के दुकानदारों ने पब्लिक और पुलिस की मदद से आग बुझाया।  घटना के समय डीएम ओएन सिंह, एसडीएम चौरीचौरा हरीशचंद्र सिंह के अलावा एसओ राजेश मिश्रा मौजूद रहे। 
विज्ञापन



मेला परिसर में नहीं थी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
तरकुलहा मेला की व्यवस्था ठीक से चलाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए परिसर में अस्थायी थाना बनाया गया है। दरोगा, सिपाही के साथ ही करीब 20 होमगार्ड की रोजाना यहां ड्यूटी लगती है। संवेदनशील होने के बाद भी यहां फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी रखी गई है। शुक्रवार की दोपहर में आग लगने के बाद व्यवस्था की कमी लोगों को खली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें