नैनीताल। खुर्पाताल के तोक सारी निवासी एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि तोक सारी निवासी गोविंद राम (35) नैनीताल के एक होटल में काम करता था। बृहस्पतिवार देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान गोविंद राम का शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।