फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से रॉयल दरबार रेस्त्रां राख्ा

Fri, 19 May 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
राॅयल दरबार रेस्‍टाेरेंट में लगी अाग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
तारामंडल रोड स्थित रॉयल दरबार रेस्त्रां में बृहस्पतिवार को शार्ट सर्र्किट से आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने पूरे रेस्त्रां को अपने आगोश में ले लिया। रेस्त्रां कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं लेकिन तब तक आग से सब कुछ तबाह हो चुका था। दमकल की गाड़ियों के देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश था।
विज्ञापन


दोपहर करीब 2.45 बजे रेस्त्रां के अंदर कई लोग मौजूद थे। तभी अचानक बिजली का तार टूटने से शार्ट सर्किट हुआ और रेस्त्रां के इलेक्ट्रिक पैनल से आग की लपटें निकलने लगीं। जेनरेटर चालू करने पहुंचे कर्मचारी की नजर जब आग पर पड़ी तो उसने तत्काल मैनेजर को सूचना दी। आनन-फानन में रेस्त्रां में मौजूद लोगों को बाहर निकला गया। बाहर कर्मचारियों और पड़ोसियों ने आग बुझाने के लिए मौजूद संसाधनों का इस्तेमाल किया लेकिन वे काबू नहीं पा सके। करंट के डर से लोग पानी नहीं फेंक पा रहे थे। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी और दस मिनट में ही उसने पूरे होटल को अपने आगोश में ले लिया। मौके पर मौजूद लोग लगातार दमकल विभाग को फोन कर थे लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही गाड़ियां पहुंच सकीं। तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था। रेस्त्रां मालिक सौरभ ने लाखों रुपये के नुकसान की बात बताई।

आग से पाल ट्रेडर्स में भी लाखों का नुकसान
रॉयल दरबारी रेस्त्रां में लगी आग से बगल में स्थित पाल ट्रेडर्स हार्डवेयर की दुकान का भी लाखों का नुकसान हो गया। आग की लपटें रेस्त्रां से होकर पाल ट्रेडर्स तक पहुंच गई थीं। इससे आधी दुकान का सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझा दी।
विज्ञापन


दमकल की देरी ने मचाई तबाही
रेस्त्रां के सामने ही रामगढ़ ताल पुलिस चौकी है। आग की लपटें देख पहुंचे पुलिस वालों ने दमकल को सूचना दे दी थी लेकिन दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में आधा घंटा लग गया। यदि समय से दमकल की गाड़ियां पहुंच गई होतीं तो शायद इतनी बड़ी तबाही नहीं होती। 

काम न आया अग्निशमन यंत्र
रेस्त्रां के पैनल में आग लगने पर कर्मचारियों से उसे बुझाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन अग्निशमन यंत्र काम नहीं आया। बुझने के बजाय आग की लपटें तेज होती गईं और कुछ ही देर में पूरा रेस्त्रां जलकर राख हो गया।

अग्निशमन उपकरण की शिकायत की 
रॉयल दरबार रेस्त्रां में आग लगने के बाद कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र का प्रयोग किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अग्निशमन उपकरण सप्लाई करने वाली कंपनी के टोल फ्री नंबर पर रेस्त्रां मालिक ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका तर्क है कि यदि यह यंत्र काम करता तो पूरा रेस्त्रां जलकर खाक नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें