फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर टिप्पणी पर विवाद, तोड़फोड़

Thu, 05 Jan 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर मंगलवार की रात मनबढ़ों ने शाहपुर इलाके में दो रेल कर्मचारियों के घर धावा बोल दिया। 24 से अधिक की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने घरवालों से मारपीट करने के साथ ही घर में तोड़फोड़ की और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। वहीं पुलिस इसे महज मारपीट की घटना बताकर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन


 बौलिया कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी चंद्रभान यादव और डेयरी कॉलोनी के अब्दुल मन्नान का धर्मपुर के परवेज अंसारी, छोटू अंसारी से फेसबुक पर एक फोटो पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर मंगलवार की रात मनबढ़ों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। चंद्रभान यादव की पत्नी ने तहरीर देकर परवेज अंसारी, छोटू अंसारी, मैनूद्दीन, गौरव व उनके साथियों पर मारपीट करने, बाइक क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पत्नी ने फायरिंग करने की बात भी कही है। इंस्पेक्टर शाहपुर गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि फायरिंग की सूचना गलत है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें