फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर फोटो कॉपी से प्रिंट की गई थी नकली नोट

Thu, 08 Dec 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आरोपी रमजान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कैंपियरगंज इलाके में नकली नोट चलाने के खेल से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कलर फोटो कॉपी की दुकान से नोट का प्रिंट निकाला गया था। इस आरोप में पकड़े गए युवक व उसके एक साथी को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। बुधवार को फोटो कॉपी मशीन के मालिक समेत दो लोगों को इस मामले में पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बीते रविवार को पुलिस ने नकली नोट चलाने के आरोप में रमजान को पकड़ा था। मामले की जांच शुरू में रमजान ने सलमान द्वारा नोट दिए जाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने सलमान के बताने पर कलर फोटो कॉपी की दुकान चलाने वाले मनोज व एक नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में सामने आया कि कलर फोटो कॉपी से दो हजार का नोट प्रिंट किया गया था। जिसे नाबालिग लड़के  ने सलमान को और सलमान ने रमजान को नोट चलाने को दिया। उसेे कुछ रुपये इसके बदले में देने का लालच दिया था। पुलिस ने इस मामले में चारों को अभियुक्त बताते हुए नकली नोट रखने और चलाने की कोशिश करने के आरोप में जेल भेज दिया।

‘नकली नोट की पड़ताल की गई है। मनोज ने फोटो कॉपी से प्रिंट किया था। नेपाल के रास्ते नोट आने के बिंदु पर भी काम किया गया मगर कुछ नहीं मिला। जो दोषी थे, उन्हें जेल भेजा गया है’
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, एसपी ग्रामीण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें