फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में बंधक बने ट्रक चालक को कराया आजाद 

Sat, 11 Feb 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बंधक बनाया
विज्ञापन
सहजनवां के गीडा सेक्टर-15 स्थित एक फैक्ट्री में एक हफ्ते से बंधक बनाए गए ट्रक चालक को पुलिस ने मुक्त करा लिया। प्रबंधन ने 500 लीटर डीजल चोरी का आरोप लगाकर उसे बंधक बना लिया था। सदर सांसद से मुलाकात कर घरवालों ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे आजाद करा लिया।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के पुरौना थाना क्षेत्र के पकड़ीडार निवासी फौजदार साहनी का पुत्र गोमती साहनी गीडा के सेक्टर-15 स्थित एक फैक्ट्री का ट्रक चलाता है। 30 जनवरी को वह माल लेकर बरौनी गया हुआ था। वापस पहुंचा तो फैक्ट्री प्रबंधन ने उस पर 500 लीटर तेल बेच देने का आरोप लगाया और बंधक बना लिया। किसी तरह से दो दिनों के बाद उसने घरवालों को बंधक बनाए जाने की जानकारी दी तथा फैक्ट्री के अफसरों पर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए मुक्त कराने की गुहार लगाई। घरवालों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की। चालक के घरवालों ने सदर सांसद से भी न्याय की गुहार लगाई। सांसद के हस्तक्षेप के बाद सहजनवां पुलिस हरकत में आई।   पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को छापा मारकर ट्रक चालक को मुक्त कराने गई तो फैक्ट्री के जिम्मेदारों ने चालक पर तेल चोरी करने का आरोप लगा दिया। चौकी प्रभारी पिपरौली सादिक परवेज का कहना है कि फैक्ट्री के प्रबंधन की तरफ  से चालक पर 500 लीटर तेल बेचने का आरोप लगाया गया है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल चालक को मुक्त कराकर घरवालों के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें