फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में घुसकर मोअज्जिन पर हमला

Wed, 29 Jun 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांडेयहाता में मंगलवार की शाम युवकों ने मस्जिद में घुसकर मोअज्जिन (अजान देने वाले) पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस मामले में राजघाट पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



बसंतपुर के रहने वाले रफीउल्लाह पांडेयहाता स्थित दरोगा साहब की मस्जिद में मोअज्जिन हैं। दुकान पर कब्जे को लेकर मोहल्ले के राजा नाम के युवक से उनका विवाद चल रहा है। सोमवार को दिन में इनके बीच कहासुनी हुई थी। मस्जिद में साथियों के साथ पहुंचे राजा ने मारपीट की कोशिश की, लेकिन नमाज पढ़ने आए लोगों ने हटा दिया। शाम को रफीउल्लाह अजान देने मस्जिद में पहुंचे, इसी बीच राजा अपने परिवार के छह लोगों संग डंडा लेकर पहुंच गया।
उसने रफीउल्लाह के सिर में हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मस्जिद में अचेत हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची राजघाट पुलिस ने स्थिति संभाली। रफीउल्लाह को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली अशोक पांडेय ने बताया कि एहतियात के तौर पर मस्जिद के आसपास फोर्स तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें