फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली, हत्या का आरोप

Sat, 30 Jan 2016 02:39 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से सब्जी लेने गए युवक की लाश बृहस्पतिवार की रात डोमिनगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिली। परिवार के लोगों ने गांव के ही छह लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शुक्रवार की दोपहर डीआईजी से मुलाकात कर युवक के पिता ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पोस्टमार्टम हाउस पर भी तिवारीपुर पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया।
विज्ञापन


डोमिनगढ़ के रहने वाले रामसिंह यादव (24) बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे सब्जी लेने घर से निकले थे। रात आठ बजे तक न लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मोबाइल बंद होने पर रेलवे लाइन के आसपास देखने पहुंचे तो वहां रामसिंह की लाश मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पिता नगीना यादव ने गांव के छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तिवारीपुर पुलिस को तहरीर दी लेकिन सुबह तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। दोपहर डीआईजी से मिलकर नगीना ने एसओ पर नेताओं के दबाव में पक्षपात करने का आरोप लगाया। मेडिकल कॉलेज में मोर्चरी पर शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी परिवार के लोगों की झड़प हुई।

मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर रामसिंह के पिता और भाई ने हंगामा किया। नगीना का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की दस दिन पहले मौत हो गई थी। दूसरे दिन रामसिंह ने उसके घर के पास स्थित मंदिर में जाकर कपूर जला दिया था जिससे वह लोग नाराज थे। मातम के समय खुशी मनाने का आरोप लगाते हुए ब्रह्मभोज से पहले रामसिंह की हत्या करने की इन लोगों ने धमकी दी थी। इसी रंजिश में बृहस्पतिवार की शाम नगीना की हत्या करने के बाद शव रेलवे लाइन पर फेंककर आत्महत्या बताने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अशोक पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें