फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिउटहा नदी किनारे मिली बुजुर्ग की लाश

Sun, 15 May 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लापता बुजुर्ग की लाश रविवार की सुबह चिउटहा पुल के नीचे नदी में मिली। शनिवार की सुबह कमरे में सुसाइड नोट छोड़कर वह चले आए थे। पत्र मिलने के बाद परेशान परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार एफसीआई के रिटायर कर्मचारी वीरेंद्रनाथ धर दुबे (70) मालवीय नगर में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह करीब सात बजे वह घर से निकल गए। दोपहर तक इंतजार करके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। कमरे में पहुंचे पुत्र को टेबल पर सुसाइड नोट मिला।

पत्र में उन्होंने लिखा था कि मुझे नींद नहीं आती है। मैं बहुत परेशान रहता हूं। मुझे डर है कि मैं पागल न हो जाऊं। जिंदगी से तंग आकर कोई भी अप्रिय घटना कर सकता हूं इसके लिए जिम्मेवार सिर्फ मैं हूं। मेरे परिवार के किसी सदस्य को परेशान न किया जाए। सुसाइड नोट पढ़ने के बाद परेशान होकर परिवार के लोग ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन


वीरेंद्र धर की चार संतानों में दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा रविशेखर सिद्धार्थनगर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। छोटा बेटा शशि शेखर निर्वाचन कार्यालय में प्राइवेट नौकरी करता था। इस समय घर पर ही रहता है। एसओ चिलुआताल रामपाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें