फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग के पास ड्राइवर को फेंक भागे थे बदमाश

Fri, 03 Jun 2016 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Truck - फोटो : file photo
विज्ञापन
खाद्य तेल लदे ट्रक चालक की पिटाई करने के बाद बदमाश सहजनवां में रेलवे क्रासिंग के पास फेंककर फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार की शाम पिपरौली पुलिस चौकी पहुंचकर उसने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर खोराबार पुलिस के साथ ट्रक मालिक, हेल्पर और मजदूर भी पहुंच गए। सहजनवां पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


रामपुर, शरजीफ के बैरुआं का रहने वाला ट्रक चालक अनादिल बृहस्पतिवार की शाम पिपरौली पुलिस चौकी पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात में खाद्य तेल लदे ट्रक को फोरलेन पर बदमाशों ने लूट लिया था। हेल्पर, मजदूर को उतारने के बाद उसे ट्रक समेत लेकर भाग निकले थे। सीहापार रेलवे क्रासिंग के पास फोरलेन पर उसे अचेत हाल में छोड़कर चले गए। अनादिल के शरीर पर चोट के निशान थे।

जानकारी मिलने पर ट्रक मालिक मुरादाबाद के रहने वाले नूर मोहम्मद भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ट्रक पर 13 टन खाद्य तेल (फार्च्यून ऑयल) लदा था। चालक इसे गाजियाबाद से भागलपुर लेकर जा रहा था। मंगलवार की रात में आठ - दस की संख्या में बदमाशों ने ट्रक रोकने के बाद चालक के साथ ही हेल्पर नाजिम और मजदूर इमरान की पिटाई कर दी। नशीला पदार्थ सुंघाकर सभी को बेहोश कर दिया। बुधवार को दोनों होश में आए थे। चालक लापता था।
विज्ञापन


एसपी (सिटी) हेमराज मीना ने बताया कि खाद्य तेल लदे ट्रक चालक से लूट की घटना सहजनवां क्षेत्र में हुई है। एसओ को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें