फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़े गए चोर की जांच करने मेडिकल कालेज पहुंचे सीओ

Tue, 02 Feb 2016 07:31 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर को ब्लेड मारने वाले चोर को पुलिस द्वारा छोड़ने के मामले की जांच करने मंगलवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीओ गोरखनाथ ने जूनियर डॉक्टर का बयान दर्ज किया। उधर, एसएसपी ने इस मामले में गुलरिहा थानेदार की लापरवाही की जांच कर जल्द रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


शनिवार को वार्ड नंबर तीन में जूनियर डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने एक चोर को पकड़ा था। पुलिस को बुलाने के दौरान चोर ने ब्लेड से खुद का हाथ काटने के बाद उसी से डॉक्टर की उंगली काट दी थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद जब डॉक्टर एकत्र हुए तो उन्हें संदेह हुआ कि कहीं चोर को एड्स तो नहीं था क्योंकि उसने जिस ब्लेड से खुद को काटा उसी से डॉक्टर पर हमला कर दिया था।

ऐसे में डॉक्टर जब थाने पहुंचे और चोर की एड्स की जांच कराने को कहने लगे तो उन्हें पता चला कि पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। इससे नाराज जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। रविवार को खुद प्राचार्य ने थानेदार से बात कर चोर को खोजने को कहा था ताकि उसकी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें