फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे लड़कों की गैंग बना रहा है चंदन

Thu, 25 Feb 2016 01:58 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले लखनऊ से बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया कुख्यात चंदन सिंह नए सिरफिरे लड़कों की नई गैंग तैयार कर रहा है। वह लूट, रंगदारी और हत्या की वारदात इन्हीं से कराना चाहता है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। नई गैंग के सदस्यों को चिह्नित करने में एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और पुलिस लग गई है।
विज्ञापन


चंदन सिंह गैंग के अधिकांश सदस्य जेल में बंद हैं। इसकी वजह से चंदन लूट और हत्या की वारदात को अंजाम नहीं दिलवा पा रहा है। अब उसने नए सिरफिरे लड़कों की गैंग तैयार करने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी, कॉलेज में पढ़ने वाले लड़कों को चिह्नित कर उन्हें गैंग में शामिल कर रहा है। इस काम की जिम्मेदारी अनूप सिंह और नीरज मद्धेशिया की थी। ये लड़कों को चिह्नित करने के बाद उन्हें चंदन की पेशी के दौरान मिलवाते थे। यह मुलाकात बहुत ही गोपनीय होती थी। इसके बाद चंदन लड़कों को काम करने के तरीके से लेकर अन्य गतिविधियों को अंजाम देने का कहता था।

सीओ एसटीएफ विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नई गैंग के सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुईं हैं। जल्द ही गैंग के अन्य सदस्य भी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें