फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन मणि के चार करीबियों से सीबीआई ने की पूछताछ

Sat, 18 Feb 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अमनमणि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के बेटे अमन मणि त्रिपाठी की पत्नी सारा मौत केस में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने अमन के चार करीबियों को लखनऊ बुलाकर पूछताछ की है। इनमें एक छात्रनेता और महराजगंज की एक करीबी महिला है। सूत्रों की माने तो सीबीआई जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन


कथित सड़क हादसे में नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी अमन की पत्नी सारा की मौत हो गई थी। तब सारा की मां ने अमन मणि त्रिपाठी पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने घटना के करीब एक साल बाद अमन को गिरफ्तार किया। अमन गाजियाबाद जेल में हैं। मामले की जांच को लेकर बीते दिनों सीबीआई गोरखपुर आई थी। करीब एक हफ्ते तक गोरखपुर, महराजगंज में कई लोगों से पूछताछ करने के साथ सर्विलांस सेल के उस सिपाही से भी बयान लिया गया था, जिसने सारा की कॉल डिटेल अमन को दी थी।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने चार दिन पहले गोरखपुर और महराजगंज के चार लोगों को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया था। लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई अब चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


पूर्व एसपी सिटी का आया नाम 
सारा की कॉल डिटेल सर्विलांस सेल के सिपाही ने उपलब्ध कराई थी, यह बात तो पहले ही साफ हो चुकी है। अब सामने आया है कि गोरखपुर में एसपी सिटी रहे एक अफसर के कहने पर ही सिपाही ने यह काम किया था। अब वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सीबीआई उनसे भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें