फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पकड़े जाने से नाराज थे बंदी 

Fri, 14 Oct 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बंदी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
आईजी जेल के निर्देश पर गोरखपुर जेल में दो दिन से तलाशी चल रही थी। जेलर ने बंदियों के पास आपत्तिजनक सामान के साथ ही 129 मोबाइल बरामद किए थे। उन्होंने इसका विरोध करने वालों के साथ सख्ती भी दिखाई थी। इसे लेकर खुन्नस खाए बंदियों को बृहस्पतिवार को हंगामे का बहाना मिल गया। बवाल के दौरान वह जेलर को हटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


11 और 12 अक्टूबर की रात में जेलर डॉ. आरके सिंह ने डिप्टी जेलर और बंदीरक्षकों के साथ सभी 16 बैरकों की सघन तलाशी कराई थी। इस दौरान 129 मोबाइल बरामद किए गए थे। तलाशी के दौरान जब कई बंदियों ने मोबाइल देने में आनाकानी की तो उनके साथ सख्ती भी की गई। कार्रवाई के बाद बंदी जेल अफसरों से खुन्नस खाए हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह सूर्यभान के मौत की खबर मिलने के बाद उन्हें बवाल करने का बहाना मिल गया। पेड़ और बैरक की छत पर चढ़े बंदी जेलर डॉ. आरके सिंह के साथ डिप्टी जेलर और बंदीरक्षकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। डीएम और एसएसपी को भी उन्होंने यही बात बताते हुए खराब भोजन मिलने की जानकारी दी।
जेल के बाहर उड़ती रही अफवाह  जेल में बवाल के बीच बाहर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। बंदियों से मिलने आए उनके घरवालों के साथ ही सहयोगी पुलिस के गोली चलाने और कई लोगों के घायल होने की बात कर रहे थे। जेल विजिटर भी पार्टी नेताओं को बैरक में बंदियों पर अत्याचार करने की जानकारी दे रहे थे। दोपहर में बंधक बनाए गए बंदी रक्षकों की मौत की अफवाह उड़ते ही सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें