फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं ले सका ब्लाक प्रमुख का पर्चा

Fri, 05 Feb 2016 02:01 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से छूटने के बाद भी खोराबार ब्लॉक के नौवाअव्वल के बीडीसी सदस्य अनिल पांडेय बृहस्पतिवार को भी ब्लॉक प्रमुख पद का पर्चा नहीं खरीद सके। उनका कहना है कि ब्लॉक दफ्तर पर एसओ की गाड़ी और पुलिस बल की सक्रियता देखकर एक दिन पहले की धमकी याद आ गई और पर्चा खरीदने की हिम्मत नहीं पड़ी।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक अनिल का कहना है कि सत्ता पक्ष के  प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीतने की मंशा से उन्हें चुनाव नहीं लड़ने देना चाहते। बुधवार को पर्चा खरीदने से पहले पुलिस खोराबार थाने ले आई और शाम तक वहीं बैठाए रखा। जब छोड़ा तब तक पर्चा बिकने का समय खत्म हो गया था। अनिल का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें फर्जी शिकायत पर थाने पर बैठाए रखा और जब छोड़ा तो धमकी दी कि वे चुनाव न लड़ें। उन्होंने इसकी शिकायत बृहस्पतिवार को सदर सांसद महंत आदित्यनाथ से भी की।

बीडीओ पुष्पा सोनकर का कहना है कि तय समय तक पर्चा काउंटर खोला गया। इच्छुक लोगों का इंतजार भी किया गया मगर जितेंद्र यादव को छोड़ कोई दूसरा पर्चा लेने नहीं पहुंचा। अब तक 10 पर्चे बिक चुके हैं। वहीं, एसओ का कहना है कि बीडीसी अनिल के सभी आरोप झूठे हैं, उन्हें किसी ने भी पर्चा खरीदने से नहीं रोका। तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को उन्हें कुछ देर के लिए पूछताछ के उद्देश्य से बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें