फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक की पत्नी पर चाकू से हमला

Fri, 23 Dec 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गोला इलाके में बुधवार की रात घर में सो रहीं डीजे संचालक की पत्नी पर अज्ञात शख्स ने चाकू से कई वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर घर वाले जगे तो हमलावर फरार हो गया। आनन-फानन में वे महिला को अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


गोला बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक लखीमपुर खीरी के झखरा गांव निवासी श्यामपाल डीजे संचालक हैं और पिछले कई सालों से बनवारपार चौराहे पर किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। उनकी पत्नी सपना (40) बुधवार की रात बरामदे में सो रही थीं। देर रात घर में घुसे मनबढ़ ने उनपर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर मचाने पर बगल के कमरे में सो रहे श्यामपाल और उनका बेटा मस्तान जग गए। बाहर निकलने पर सपना को लहुलुहान देखकर दोनों सन्न रह गए। बदमाश के हाथ में चाकू देखकर दोनों ने उसे दौड़ा लिया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। आनन-फानन में घरवाले सपना को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें