फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की मां पर चाकू से हमला

Sat, 30 Jan 2016 02:36 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार क्षेत्र में शुक्रवार को कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ के बाद विरोध जताने गई मां पर आरोपी युवक और उसके घरवालों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी युवक पूर्व प्रधान का भतीजा है।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती बीए की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे वह कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के पूर्व प्रधान के भतीजे ने उसे छेड़ना शुरू कर दिया। घर पहुंचने पर छात्रा ने मामले की जानकारी मां को दी। इसके बाद युवक की शिकायत लेकर उसके घर पहुंची छात्रा की मां से आरोपी के घरवालों ने विवाद कर लिया। विरोध जताने पर महिला की पिटाई करने के बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इससे महिला के बाएं आंख के पास गंभीर घाव हो गया।

परिवार के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने पूर्व प्रधान, उनके भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें