फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में फीस रसीद मांगने पर महिला की पिटाई

Thu, 19 May 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्कूल में फीस की रसीद मांगने पर हुए विवाद में प्रबंधक, उनके पति और पुत्र ने बेलाकांटा निवासी वंदना सिंह की जमकर पिटाई कर दी। बकौल वंदना, उन्हें न सिर्फ भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं बल्कि स्कूल का गेट बंद कर घसीट-घसीटकर मारा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस प्रबंधक के पति को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



बेलाकांटा निवासी सोनू सिंह के दो बच्चे राहुल पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। बेटा जहां कक्षा चार का छात्र है वहीं सृष्टि कक्षा एक में पढ़ती है। सोनू सिंह की पत्नी वंदना बुधवार को स्कूल में बच्चों की फीस जमा करने गई थीं। बकौल वंदना, फीस जमा करने के बाद जब उन्होंने रसीद मांगी तो स्कूल प्रबंधन ने मना कर दिया। इसी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधक रीमा चौहान, उनके पुत्र राहुल और पति ने मिलकर उन्हें बुरी तरह से मारा। साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां दीं।

इस हमले में वंदना की गर्दन और शरीर में कई जगह चोटें आईं। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। इसके बाद पिपराइच थाने में तहरीर दी। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट :
महिला के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। वह स्वयं स्कूल में हंगामा मचा रही थी। उसे मारा-पीटा नहीं गया बल्कि स्कूल से बाहर कर दिया गया।
- रीमा चौहान, प्रबंधक, राहुल पब्लिक स्कूल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें