फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के कैमरे की मदद से पकड़ा गया चोर गिरोह

Wed, 10 May 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में चोरी का पर्दाफाश करते एसएसपी आरपी पांडेय। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
पिपराइच में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस के हत्थे चोर चढ़ गए। पकड़े गए तीन चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के सामान बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी आरपी पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि पिपराइच कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी मीरा देवी के मकान में 28 फरवरी की रात चोरी हो गई थी। चोर सोने-चांदी के जेवरात, आठ हजार नकदी के साथ ही एटीएम कार्ड भी चुरा ले गए थे। एटीएम कार्ड पर कोड लिखा होने से दूसरे दिन शाहपुर क्षेत्र के दो एटीएम से चोर दस-दस हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो चोर की शक्ल सामने आ गई। पड़ताल में चोर की पहचान पिपराइच कस्बा के खूनी मोहल्ला निवासी लखन (अलाउद्दीन) के रूप में हुई। बुधवार को पिपराइच इंस्पेक्टर सुनील राय को मुखबिर से सूचना मिली की क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं में शामिल चोर गढ़वा मुंडेरी की तरफ  जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन चोरों को पकड़ लिया। उनकी पहचान लखन के साथ गढ़वा मुंडेरी का मोहन यादव और आबिद अली के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में इन सभी ने पिपराइच कस्बे में भारत फाइनेंसियर इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी में चोरी के साथ ही अन्य दो घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। ये सामान हुए बरामद पुलिस टीम ने चोरों के पास तीन सैमसंग कंपनी के टैबलेट, एक सेफ  लॉकर, एक मंगलसूत्र, एक नाक की कील, एक जोड़ी हाथ पलानी, तीन जोड़ा पायल, एक जोड़ी, पॉजेब ,12 हजार नकद 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें