फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली में भिड़े टीटीई और विजिलेंस इंसपेक्टर

Fri, 20 Nov 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस इंसपेक्टर और आम्रपाली एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात एक टीटीई के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर दूसरे टीटीई और विजिलेंस अफसर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

आधी रात तक मारपीट करने वाले टीटीई और विजिलेंस इंसपेक्टर को आरपीएफ पोस्ट पर बैठाकर मामले को मैनेज करने का प्रयास होता रहा। आरपीएफ का कहना है कि दोनों ही तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है लिहाजा अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है। विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में स्क्वॉड टीम के एक टीटीई यात्रियों से रुपये वसूल रहा है। टीम ने गोरखपुर और डोमिनगढ़ स्टेशन के बीच आम्रपाली में संबंधित टीटीई की तलाशी में अधिक रुपये मिले। इस रकम का हिसाब न दे पाने पर जब एक विजिलेंस इंस्पेक्टर ने लिखा-पढ़ी शुरू की तो टीटीई उनसे भिड़ गए। दोनों के बीच पहले आरोप-प्रत्यारोप और फिर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने चेन पुलिंग कर डोमिनगढ़ में ट्रेन रोक दी। शाम सात बजे के करीब टीटीई और विजिलेंस इंस्पेक्टर दोनों गोरखपुर आरपीएफ पोस्ट लाए गए। सूचना मिलते ही काफी संख्या में टीटीई और दूसरे विजिलेंस इंस्पेक्टर भी आरपीएफ पोस्ट में जुट गए।
विज्ञापन

देर रात तक मामला मैनेज करने की कोशिश चलती रही। कई बड़े अफसरों के भी फोन आरपीएफ पोस्ट पर घनघनाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें