फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का पासवर्ड पूछकर 50 हजार निकाल लिए

Thu, 19 May 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी निवासी जय प्रकाश से पासवर्ड और कार्ड नंबर पूछकर जालसाजों ने उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


जयप्रकाश दूध का कारोबार करते हैं। बुधवार की दोपहर साढ़े बारह बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। जयप्रकाश के मुताबिक फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और बोला कि आप एटीएम का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

ऐसे में आपका कार्ड लॉक हो जाएगा। झांसे में आकर जयप्रकाश ने अपना एटीएम नंबर और पासवर्ड उसे बता दिया। चंद घंटे बाद उनके मोबाइल पर 50 हजार रुपये निकालने का संदेश आया। जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें