फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले के एक युवक शक के दायरे में आया

Wed, 13 Jan 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल में अंजली सिंह हत्याकांड में पुलिस को गार्ड और मजदूरों से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। हत्याकांड में अंजली के मोहल्ले के एक युवक शक के दायरे में आ गया है। पुलिस युवक के मोबाइल नंबर से लेकर घटना के दिन वह कहां था, इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर निर्माणाधीन बसंतकुंज अपार्टमेंट के बाहर छह जनवरी की सुबह अंजली की लाश पड़ी मिली थी। पुलिस की जांच में पता चला था कि अंजली की हत्या कर अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से उसे नीचे फेंक दिया गया था। चिलुआताल पुलिस ने अंजली के पिता कल्याण सिंह की तहरीर पर अपार्टमेंट के गार्ड दयासागर यादव और मजदूर शंकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने अपार्टमेंट में काम करने वाले मजदूरों और गार्ड से पूछताछ की थी। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिस पर चिलुआताल पुलिस काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अंजली के मोहल्ले के एक युवक पर पुलिस को शक है। लेकिन पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं होने की वजह से युवक की पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ चिलुआताल रामपाल यादव ने बताया कि अंजली हत्याकांड में कुछ जानकारी मिली है, जिस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें