फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम करने की सजा, बाल काटकर गांव में घुमाया

Sun, 07 Aug 2016 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
उत्‍पीड़न - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पीपीगंज क्षेत्र की एक महिला को प्रेमी के घर वालों ने प्रेम करने की ऐसी सजा दी जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। पहले तो उसके घर में तोड़फोड़ की गई फिर उसके चेहरे और नाजुक अंगों पर वार किए गए। यही नहीं, बाल काटकर उसे पूरे गांव में घुमाकर अपमानित भी किया गया। महिला ने जब एसओ को जानकारी दी तो उन्होंने उसे महिला थाने जाने को कह दिया। महिला ने जब एसएसपी से शिकायत की तो आठ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, लज्जा भंग करने और प्रताड़ित करने का केस दर्ज हुआ। गांव वालों के भय से महिला अपने बच्चों के साथ मायके चली गई है।
विज्ञापन


पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली महिला का पति महाराष्ट्र के लातूर में मजदूरी करता है। गांव में बच्चों के साथ रहने वाली महिला का एक व्यक्ति से संबंध है। 31 जुलाई की रात प्रेमी के घरवालों ने दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने युवक की तो पिटाई की ही, महिला के घर में तोड़फोड़ करने के बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। उसके चेहरे और नाजुक अंगों पर वार किए गए। यही नहीं, उसके बाल काटने के बाद उसे पूरे गांव में घुमाया गया।

इस घटना के बाद जब महिला ने थाने पहुंचकर एसओ को जानकारी दी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उसे महिला थाने जाने की सलाह देकर लौटा दिया। इसके बाद महिला ने एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी देने के साथ ही तहरीर दी। उनके निर्देश पर रविवार को पीपीगंज पुलिस ने आरोपी दिनेश, संजू, मंशा, दुर्गा, हरीराम, जितेंद्र, रामनयन समेत आठ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, लज्जा भंग करने, अमानवीय व्यवहार करने, घर में तोड़फोड़ कर सामान उठा ले जाने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


रविवार को महिला रिपोर्ट दर्ज कराने अपने पिता के साथ थाने पहुंची थी। सीओ कैंपियरगंज मनोज पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें