फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में दे दी सोना तस्करी की सूचना, हड़कंप

Wed, 07 Dec 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सोना तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी की चेकिंग करती हुई। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके के भटहट में सोना तस्करी की सूचना से हड़कंप मच गया। डायल-100 पर एक शख्स ने सूचना दे दी कि बिहार से तीन लोग तस्करी को आए हैं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सूचना देने वाले के साथ ही दो आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पहले बताया गया कि तीसरा फरार हो गया, बाद में मालूम हुआ कि वह रिश्तेदार था। दिनभर चली जांच पड़ताल में सामने आया कि दरअसल, सूचना देने वाले का किराएदारी का विवाद चल रहा है, जिसमें उसने तस्करी की सूचना दे दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे का रहने वाला शंकर सोना कारीगरी का काम करता है। दोपहर में उसने डायल-100 पर सूचना दी कि एक सर्राफा दुकान पर बिहार से आए तीन लोग पुराने नोट खपाने के लिए सोना ले रहे हैं। सूचना पाते ही पुलिस हरकत में आ गई और जांच की तो गाड़ी में कुछ नहीं मिला। इसके बाद सूचना देने वाले बताया कि तीसरा आरोपी बैग लेकर फरार हो गया, जिसमें भारी मात्रा में सोना और रुपये हैं। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा हो गया।

जांच पड़ताल शुरू की गई तो तीसरा शख्स भी सामने आ गया, जिसके पास से 165 ग्राम सोना मिला और रशीद भी। पूरे दिन पड़ताल के बाद आपसी विवाद का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को छोड़ दिया। गुलरिहा के प्रभारी थानेदार प्रविंद्र राय ने बताया कि तीन लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एक शख्स का आपसी विवाद था जिसने गलत सूचना दी है।  आए थे ससुराल, पहुंच गए थाने आपसी विवाद का खामियाजा बिहार से आए रिश्तेदारों को झेलना पड़ा। बिहार से आए एक युवक की भटहट के सर्राफा कारोबारी के घर ससुराल है। यहीं पर वह आए थे, मगर घर पहुंचने से पहले ही उनके विरोधी शंकर ने तस्करी की सूचना दे दी। अब पूरे दिन मेहमान नवाजी की जगह वह थाने में बिताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें