फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Wed, 20 Jul 2016 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा थाना क्षेत्र सिहाइतपार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसके दाहिनी आंख पर चोट के निशान हैं। घर वालों के मुताबिक उसे सिर दर्द की शिकायत थी और रात में दवा खाकर सो गया था। करीब दो बजे ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हाटा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक हरिलाल का 23 वर्षीय पुत्र राम सिंह दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। 12 जुलाई को वह गांव आया था। उसका पूरा परिवार राजस्थान में रहता है। गांव में सिर्फ चाचा और बाबा ही रहते हैं। बुधवार की सुबह उसकी लाश मिली। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

घर वालों ने बताया कि मंगलवार की रात में उसके सिर में दर्द था तो वह बडहलगंज से दवा लेकर आया और उसे खाकर सो गया था। रात में करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। उसकी तीन बहनें थीं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें