फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और बाइक में भिड़त, एक की मौत

Sat, 16 Apr 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सिंघड़ियां के पास हुए एक्सीडेंट के बाद जिला चिकित्सालय में घायलों का इलाज करते डाक्टर। - फोटो : rajesh kumar
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र के सिघड़िया पेट्रोल पंप के पास बोलेरो और बाइक में भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मृतक संतकबीरनगर जिले के रामपुर तिलहा निवासी राजेश यादव बताया जा रहा है, मगर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी पाकर एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए।

शुक्रवार को सिघड़िया में बाइक से विशुनपुरवा निवासी रामगति (50), दिनेश (28) अपने साथी राजेश यादव के साथ देवरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवरिया की ओर से बोलेरो आ रही थी। पेट्रोल पंप के पास बोलेरो से भिड़त हो गई। हादसे के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के जेब से निकली डायरी में नाम राजेश दर्ज है हालांकि अभी पुलिस वाले या उसके साथी नाम नहीं बता पा रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें