फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते पकड़ा गया युवक

Sun, 10 Apr 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया विनीत कैंट थाने में। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा में शनिवार को ब्लूटूथ से नकल कर रहे अभ्यर्थी को कक्ष निरीक्षक ने पकड़ा। बागपत, बड़ौत का रहने वाले युवक ने कान के अंदर लगाए जाने वाले ब्लूटूथ को दिल्ली से खरीदा था। सेंटर प्रभारी ने आरोपी को कैंट पुलिस के हवाले करने के साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


रेलवे में एएसएम, गुडस गार्ड, सीनियर क्लर्क के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे में इस श्रेणी के करीब 400 पद खाली है। 28 मार्च से शहर के दस सेंटरों में ऑनलाइन परीक्षा चल रही है। शनिवार शाम 4:30 बजे सिविल लाइंस, हरिकृपा बिल्डिंग में स्थित माधव इंफोटिक सेंटर में परीक्षा चल रही थी।

पांच बजे के करीब सेंटर प्रभारी आलोक कुमार ने परीक्षा दे रहे छात्र को बुदबुदाते हुए सुना। उसके करीब आकर खड़े हुए तो कान के पास से आवाज सुनाई पड़ी। युवक को खड़ाकर चेक करने पर पता चला कि उसने बातचीत के लिए ब्लूटूथ लगा रखा है। ऑनलाइन सवाल के जवाब फोन पर पूछकर उसके उत्तर दे रहा था। तलाशी में युवक के पास से एक मोबाइल मिला। उसकी पहचान बागपत, बड़ौत के विनीत मान के रूप में हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने दिल्ली से ब्लूटूथ खरीदने की जानकारी पुलिस को दी। सेंटर प्रभारी आलोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने विनीत मान के खिलाफ 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ चल रही है। बागपत पुलिस से भी उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें