फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी करेंसी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

बरामद करेंसी की कीम 10 लाख 68 हजार 380 रुपये आंकी गई
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासनिक अमला सचेत हो गया है। इसी क्रम में जांच में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने 10 लाख 68 हजार 380 रुपये की विदेशी करेंसी बरामद की। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

खुनुवां चौकी क्षेत्र में रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, एसएसबी बीओपी खुनुवां व पुलिस की संयुक्त टीमें बॉर्डर पर जांच कर रही थीं। इसी दौरान नेपाल से बाइक से आ रहे एक युवक को पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। ऐसे में जवानों ने उसे पकड़ लिया। युवक के बैग में चीन की 5825 युआन, 10600 अमेरिकन डॉलर, दुबई की दिरहम 3495, यूरो 2100 बरामद हुई। इसकी भारतीय कीमत 10 लाख 68 हजार 380 रुपये से अधिक आंकी गई। पकड़ा गया युवक अरुण कुमार नगर पंचायत शोहरतगढ़ वार्ड नंबर दस मोहल्ला चौक बाजार का निवासी है। टीम में फ्लाइंग स्क्वॉड मजिस्ट्रेट धामू सिंह, सीओ दिलीप कुमार सिंह, एसओ अवधेशराज सिंह, खुनुवां एसएसबी 43वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर अमरलाल सोनकारिया, चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें