फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। ट्रेन में चेन स्नेचिंग और मोबाइल छीनने वाले गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को थानाध्यक्ष डीके त्यागी ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव खंद्रावली गांव की पुलिया के निकट एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस की पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम विक्रांत निवासी गांव खंद्रावली थाना कांधला बताया। पुलिस ने पकड़े गए युवक के बारे में छानबीन की और उसका रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि वह ट्रेन में चेन स्नेचिंग और मोबाइल लूटने की घटनाओं में शामिल रहा है। इनका पांच से छह लोगों का गिरोह ट्रेन में चेन स्नेचिंग और मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी पर बागपत में चेन स्नेचिंग के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनका पूरा गिरोह ट्रेन में और रेलवे स्टेशन पर स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता है। इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें