फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में महिलाओं का थाने पर प्रदर्शन

Mon, 24 Dec 2018 12:08 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
जांच का आश्वासन देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। छेड़खानी के विरोध में बिजौवा गांव की महिलाओं ने रविवार को थाने पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव की अर्चना का आरोप है कि रविवार दोपहर दो बजे दलित बस्ती की कुछ लड़कियां खेत की तरफ गई थीं। लौटते समय रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने घेर लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। उनके देवर के लड़के ने जब इसका विरोध किया तो छेड़खानी कर रहे लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


कुछ देर के बाद पुन: मनबढ़ लाठी डंडे के साथ बस्ती में आए और महिलाओं को गालियां देनी शुरू कर दी और पिटाई भी की। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, रुक्मिणी, अर्चना, सुभावती, सरिता, वंदना, गीता, भगवंता, सुनीता, सुमित्रा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें