फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर हेल्थ केयर में हंगामा

Fri, 28 Sep 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल। बरगदवां चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नवजात की मौत पर घर वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। बच्चे के पिता ने गोरखनाथ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीपीगंज के कौड़िया निवासी रवींद्र की पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर पिता कृष्ण कुमार ने बरगदवां स्थित एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। 25 सितंबर को ऑपरेशन से उन्हें बेटा पैदा हुआ। सीमा को दो बेटी पहले से है। इस बीच बृहस्पतिवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। घर वालों के मुताबिक वे डॉक्टर को बुलाते रहे लेकिन वे नहीं आए। इसी वजह से बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें