फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसे में मामा-भांजा समेत चार की मौत

Thu, 03 May 2018 01:37 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मामा-भांजा समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में जिन तीन लोगों की जान गई, उनमें से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। मामा-भांजे के सिर में ही चोट लगने से मौत हुई।
विज्ञापन


भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक महाराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के जयहिंद (35) कोठीभार थाना क्षेत्र के बकरुआ गांव निवासी भांजे सुखदेव (28) के साथ लखनऊ जाने के लिए बाइक से गोरखपुर आ रहे थे। मामा और भांजा गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर कौलहा मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से सीधी टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरे और दूर तक घिसटते चले गए। चारों घायल पड़े हुए थे। राहगीर की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मामा-भांजे समेत तीन की मौत हो गई। तीसरे मृतक की पहचान कैंट के मोहद्दीपुर निवासी परवेज कुरैशी के रूप में हुई। उसके साथ बाइक पर घायल शाहपुर के बिछिया निवासी शाहिद को परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

खोराबार प्रतिनिधि से मिली एक अन्य खबर के मुताबिक इलाके के सिक्टौर गांव के करमहिया टोले के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। खजनी थानाक्षेत्र के रामपुर मझौली निवासी झीनक पासवान (35) मंगलवार को खोराबार, रामबरन टोला निवासी अपने मामा रामदरश के यहां आया था। अपनी मां को मामा के घर छोड़कर वह बाइक से देर रात घर वापस जा रहा था। उसी दौरान वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें