फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर पवन सिंह साथियों के साथ कोर्ट में हाजिर

Sat, 16 Dec 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गैंगेस्टर पवन सिंह अपने भाई अमित सिंह और दो अन्य साथियों के साथ पुलिस को चकमा देकर शनिवार को कोर्ट में हाजिर हो गया। विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर मनोज कुमार राय ने चारों आरोपियों को 12 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। जमानत अर्जी पर 18 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


तारामंडल निवासी एसएन सिंह का पवन सिंह के साथ रकम की लेनदेन का विवाद था। शिकायत के बाद पुलिस ने पवन सिंह और उसके भाई अमित सिंह को असलहों के साथ पकड़ा था। मामले में कुछ दिनों बाद जमानत पर रिहा हुए पवन और अमित शहर छोड़कर फरार हो गए। पवन, अमित सिंह, राजेश दुबे, मोहम्मद ताहिर पर पुलिस ने गैंगेस्टर की रिपोर्ट लगाई थी। इस आधार पर डीएम ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। तभी से पवन साथियों के साथ फरार था।

आत्मसमर्पण से पहले सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पवन सिंह ने आत्मसमर्पण से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि गैंगेस्टर मामले में वह कोर्ट में हाजिर होने जा रहा है। इसे पुलिस के लिए चुनौती माना जा रहा है। वहीं, पुलिस अफसरों का दावा है कि पवन ने कोर्ट में पहुंचने के बाद अपने दोस्तों से सोशल मीडिया पर पोस्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें