फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लुटेरे गिरफ्तार, नौ घटनाओं का पर्दाफाश

विज्ञापन
पकड़ा गया लुटेरा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ और खोराबार पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की नौ घटनाओं का पर्दाफाश किया। उनके पास से दो बाइक, तीन मोबाइल और लूट की रकम भी बरामद हुई है। दोनों बदमाश चेहरे पर मास्क लगाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनय सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने सोमवार की दोपहर एक बजे हड़हवा फाटक से बशारतपुर के अविनाश जायसवाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट के मोबाइल फोन, 3260 रुपये नगद और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसने गोरखनाथ में तीन, कोतवाली और तिवारीपुर में लूट, चेन स्नेचिंग की थी।

उधर, खोराबार के रामगढ़ ताल चौकी प्रभारी संतोष यादव ने नौकायन केंद्र के पास से बाइक सवार एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान चिलुआताल के रामपुरचक निवासी विकास चौधरी के रूप में हुई। उसके पास से लूट के दो मोबाइल फोन, बाइक बरामद हुई। लुटेरे ने तारामंडल इलाके में मोबाइल लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। मौके से फरार खोराबार निवासी आकाश निषाद को पुलिस खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें