फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में किसान को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 01 Nov 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
दिग्विजय ‌की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बेलघाट के रामपुर गांव में खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद में किसान दिग्विजय सिंह (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को घटना के बाद से ही हमलावर चारों बदमाश गांव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। उधर, अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती होने के बाद दिग्विजय की मौत पर घरवाले भड़क गए। वे डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

गांव में दिग्विजय सिंह और रमाकांत यादव के बच्चों के बीच सोमवार को खेलने के दौरान विवाद हो गया था। दोनों के बच्चों में मारपीट होता देखा वहां मौजूद लोगों ने झगड़ा खत्म कराकर दोनों को घर भेज दिया, मगर बाद में इसे लेकर दोनों घरों के बड़ों में विवाद शुरू हो गया, जिसे लोगों ने मिलकर शांत करा दिया। मंगलवार की दोपहर तीन बजे के करीब दिग्विजय सिंह खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रमाकांत यादव, उनके बेटे सोनू यादव, विनय यादव और सुरेंद्र यादव ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर हालत में घायल दिग्विजय को ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।   इलाज के बीच ही मौत होने पर घरवाले भड़क गए और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। मौत की खबर पर पहुंची बेलघाट पुलिस ने दिग्विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पत्नी रूना देवी की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बेलघाट थानेदार उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें