फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉ. के गले से चेन खींच ले गये बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बेखौफ बदमाश शाहपुर इलाके में चेन स्नेचिंग की ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की रात इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. माधुवी शुक्ला के गले से सोने की छीन लिया। गुरुवार को थाने पहुंचकर पति डॉ. मनीष ने तहरीर दी। पुलिस बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

शाहपुर इलाके के सरस्वतीपुरम कॉलोनी निवासी डॉ. माधुवी शुक्ला फ ातिमा हास्पिटल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। उनके पति डॉ. मनीष अस्पताल में फिजियोथिरेपिस्ट हैं। बुधवार की रात डॉक्टर दंपती मरीज देखकर पैदल टहलते हुए घर जा रहे थे। रात आठ बजे के करीब इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी के पास पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने डॉ. माधुवी के गले की चेन खींच ली और फरार हो गए। इस दौरान दोनों ने बाइक का नंबर नोट कर लिया। गुरुवार को डॉ. मनीष ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक का नंबर बताया। बता दें कि शाहपुर इलाके में चेन स्नेचिंग की कई वारदात हो चुकीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें