फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी के टेस्ट में पास हो गई कैंपियरगंज पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैंपियरगंज।
डीआईजी के टेस्ट में कैंपियरगंज पुलिस पास हो गई। आमतौर पर मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करने वाली पुलिस ने सादे वर्दी में पहुंचे गनर द्वारा दी गई लूट की सूचना पर न सिर्फ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर लिया, बल्कि मौके पर भी रवाना हो गई। बाद में सीओ नौतनवां ने हकीकत बताई।
विज्ञापन

डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने सीओ नौतनवां सुरेश कुमार रवि को थाने की हकीकत जानने का आदेश दिया था। उनके आदेश पर ही रविवार की सुबह 11 बजे सीओ ने अपने गनर को भेजा था। कैंपियरगंज थाने पर पहुंचे गनर ने बताया कि महराजगंज से आते समय रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसका 40 हजार रुपए लूट लिए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत हुलिया पूछा और मौके पर एक टीम रवाना होने के साथ ही तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया। थानेदार आशुतोष सिंह की इस कार्रवाई की रिपोर्ट डीआईजी को भेजी गई है। बाद में दीवान को सीओ ने टेस्ट के बारे में जानकारी दी। कुछ दिन पहले भी डीआईजी ने इसी तरह से टेस्ट रिपोर्ट कराई थी। उस बार भी पुलिस पास हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें