वाल्टरगंज क्षेत्र के बेलभरिया पुरवा महुंआरी में कुछ लोगों पर राम सुरेमन ने छज्जा गिराने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है। पीड़ित ने रविवार को तहरीर देकर कहा कि गांव की कुछ लोग एकजुट होकर घर पर चढ़ गए। आरोप है कि अपशब्द कहते हुए सुरेमन के नए मकान का छज्जा तोड़ दिया। पीड़ित ने डॉयल-100 पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थानाध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत करा कर वापस लौट गई।थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने कहा कि घटना संज्ञान में है। दोनो पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। मामले में पुलिस गंभीर है।