फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव मिला, गले में बंधी थी रस्सी

Thu, 29 Nov 2018 01:09 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कैंपियरगंज। चिलुआताल में एक सप्ताह पहले गोली मारकर फेंकी गई किशोरी की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि माधोपुर गांव के पास कलान नाले के किनारे बुधवार की सुबह मारकर फेंकी एक युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवती के गले पर रस्सी बंधे होने से आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने युवती की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण नाले के पास गए तो उनकी नजर युवती के शव पर पड़ी। उसके गले में रस्सी जरूर बंधी थी, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी युवती की फोटो भेजी है ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। युवती ने नीला सलवार और क्रीम रंग का शूट पहन रखा था। पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और करके शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने यही तर्क चिलुआताल में मिली किशोरी की लाश में भी दिया था, लेकिन एक सप्ताह बाद पर्दाफाश तो दूर पुलिस अब तक उसकी शिनाख्त नहीं करा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें