फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के हत्या के आरोप में युवती समेत तीनों आरोपी गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के हत्या में युवती सहित तीन को जेल
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में गला घोंटकर की गई थी अवधेश की हत्या
युवती, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त ने वारदात को दिया था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज कोतवाली के महदेवा निवासी अवधेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को पुरानी हनुमान गढ़ी निवासी अंकिता कसेरा, लालगंज निवासी मुन्ना उर्फ वसीम और बेनी बाबू कुआं के सतीश जायसवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।
एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि अवधेश का शव 27 अक्तूबर की सुबह एक ठेले पर मिला था। उसके गले में दुपट्टा बंधा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस अवधेश के पिता लवकुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कर रही थी। एसपी साउथ ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। अंकिता कसेरा से अवधेश का प्रेम संबंध था। इधर कुछ समय से अंकिता का प्रेम संबंध लालगंज निवासी वसीम से भी हो गया। 26 अक्तूबर की रात अंकिता के घर पर वसीम आया था। इस बीच अवधेश ने भी अंकिता को फोन कर घर आने की जानकारी दी। अंकिता के मना करने के बाद भी अवधेश चहारदीवारी फांद कर घर में दाखिल हो गया। घर वालों के सामने भेद खुलने के डर से अंकिता ने अवधेश का दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद वसीम ने अवधेश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों शव को छत पर ले गए और दुपट्टे के सहारे छत के जीने से लटका दिया। बाद में घर वालों के फंसने के डर से दोनों ने कैंची से दुपट्टा काटकर शव नीचे उतार लिया। वसीम ने फोन कर अपने दोस्त सतीश जायसवाल को बुलाया। पीछे के दरवाजे से वसीम और सतीश ने शव को बाहर निकाला और कुछ दूर ले जाकर हनुमानगढी मोहल्ले में एक ठेले पर रख दिया। पुलिस ने अवधेश की हवाई चप्पल, कैंची और दुपट्टा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें