फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पार्षद पर मारपीट और धमकी देने का आरोप

Wed, 10 Oct 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मारपीट
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में एलईडी की सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के कर्मचारियों ने बेतियाहाता वार्ड से सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पर मारपीट और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों के मुताबिक पार्षद के साथियों ने उनसे सोने की चेन और एलईडी बल्ब भी लूट लिया। कैंट थाने के अलावा पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है। सीओ कैंट का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ईईएसएल कंपनी के सुपरवाइजर संदीप सिंह की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कर्मचारी वार्ड नंबर 21 में एलईडी दुरुस्त करने गए थे। इस दौरान पार्षद विश्वजीत ने खाली पोल पर बल्ब लगाने को कहा। नियमानुसार यह संभव नहीं था जिस वजह से इंकार कर दिया। इससे नाराज पार्षद ने मारपीट शुरू कर दी। उनके समर्थक भी उग्र हो गए और कर्मचारियों को दौड़ा लिया। पार्षद पर संदीप सिंह की चेन और एक लाख रुपये की कीमत की बल्ब छीनने का भी आरोप है।

कंपनी में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत मैंने निगम प्रशासन में की थी। सदन में भी मुद्दा उठाया था। इसी से बौखलाएं कर्मचारियों ने मेरे घर में घुसकर बदसलूकी की। चेन और 25 सौ रुपये भी लेकर फरार हो गए और उलटे मुझे ही फंसा रहे हैं। मैंने भी कैंट थाने में तहरीर दी है। - विश्वजीत त्रिपाठी, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें