गोरखपुर। कोचिंग जाने के दौरान छात्रा की फोटो खींचकर युवक उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। परेशान छात्रा का आरोप है कि शोहदों की डर की वजह से वह कोचिंग भी छोड़ दी है। छात्रा ने कैंट थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। छात्रा सिविल लाइंस क्षेत्र में कोचिंग में पढ़ती थी।
साथ में पढ़ने वाला युवक उसे परेशान करता था। आरोप है कि दोस्तों के साथ उसने युवती की तस्वीर खींच ली। बाद में अपने साथ कमरे पर चलने के लिए दबाव बनाने लगा। छात्रा के विरोध करने पर जोर-जबरदस्ती करने लगा।
परेशान होकर छात्रा ने कोचिंग सेंटर छोड़ दिया। बाद में दूसरे कोचिंग सेंटर जाने लगी।। जानकारी होने के बाद युवक अपने दोस्तों के साथ वहां भी पहुंच गया और फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करके बदनाम करने की धमकी दी।