फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Apr 2018 12:41 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट क्षेत्र के महादेवपुरम में बहूभोज में ऑटो मैकेनिक आदित्य उर्फ भीम (22) की पीट-पीटकर हुई हत्या में आरोपी आतिश उर्फ डाकू और चिपोकी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हा समेत तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दूल्हे का भाई अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन


महादेवपुरम निवासी जवाहर लाल के बेटे प्रिंस की बृहस्पतिवार को शादी हुई थी और शनिवार को बहूभोज था। इसमें दूल्हा प्रिंस और उनके बडे़ भाई राहुल के कई दोस्त शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि सभी ने पहले साथ में शराब भी फिर डीजे पर डांस करने लगे। इसी दौरान दोनों भाइयों के दोस्तों में विवाद हो गया। इसके बाद प्रिंस के दोस्त आदित्य को राहुल के दोस्तों ने एक कमरे में बंदकर पीटा, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। गंभीरावस्था में आदित्य को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मामले में कैंट थाने की इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी में पिता की तहरीर पर दूल्हा प्रिंस, उसके भाई राहुल सहित छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को ही महोरवा की बारी के रहने वाले बबलू व सूरज और दूल्हा प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था। फरार आरोपी आतिश उर्फ डाकू और चिपोकी को कैंट पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें