फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के गहने खरीदने में सात व्यापारी गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुलरिहा पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने चोरी के मामले में चार नाबालिगों को पकड़ा। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने उन छह स्वर्ण व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया, जो चोरों से औने-पौने दामों पर चोरी के गहने खरीदते थे। छह व्यापारियों को जेल और चारों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी नार्थ गणेश साहा ने पुलिस लाइंस में पत्रकारवार्ता के दौरान चोरी की 13 घटनाओं का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि गुलरिहा थानेदार ओम हरि वाजपेयी और स्वाट प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह को मुखबिर से चोरों की योजना बताते कुछ लोगों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने खजांची चौराहे से कुछ लोगों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ के आधार पर रजही कैंप, झुंगिया बाजार से चोरी के आरोपी पकड़े गए।

एसपी ने बताया कि अमर निषाद नाबालिग बच्चों की गैंग बना रखा था और चोरी करता था। इस गैंग के लोग कुछ तय स्वर्ण व्यापारियों की दुकानों पर चोरी के गहनों को बेचते थे। पुलिस ने स्वर्ण व्यापारी तथा गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी सोनू निषाद, रुस्तमपुर निवासी गोविंद निषाद, गीता प्रेस रोड निवासी राजीव वर्मा, पिपराइच निवासी अंगद वर्मा, गौतम वर्मा, रजही कैंप निवासी विरेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अमर के पास से लैपटॉप, दो सोने की अंगूठी, ढाई लाख रुपये बरामद हुए। बाकी स्वर्ण व्यापारियों के पास से गहने मिले हैं। एसएसपी ने 13 घटनाओं का पर्दाफाश करने वाली टीम को दस हजार रुपये का ईनाम दिया।
विज्ञापन


चाकलेट के लिए बच्चा करता था रेकी
नाबालिग चोरों के गिरोह के सदस्य साथ के दस साल के बच्चे को चाकलेट का लालच देकर उससे रेकी कराते थे। वह ही आसपास के इलाकों में घूमता था और फिर किसके घर का ताला बंद है, इसकी जानकारी अमर को देता था। उसके बाद चोरी की घटना की जाती थी। पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली कि इस गिरोह के लोग शाम सात से दस बजे रात के बीच ही चोरी करते थे। यही वजह थी कि इनके घरवालों को भी इन पर शक नहीं हो पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें