फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी के बाद बोलेरो छोड़कर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोराबार।
इलाके के बुद्ध बिहार पार्ट सी से चोर चार पहिया वाहन चुरा ले गए। सूचना वायरलेस सेट पर प्रकाशित होते ही पुलिस हरकत में आ गई। घेराबंदी के बाद चोर रामनगर करजहा नेशनल हाईवे के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी सीओ कैंट कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी की बताई जा रही है।
रविवार रात बुद्ध बिहार पार्ट सी से बोलेरो चोरी होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। खोराबार के वनस्पति जंगल में तैनात पुलिसकर्मी फोरलेन के पास पहुंच गए और चेकिंग में जुट गए। इस बीच उधर से गुजर रहे चोर पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। पड़ताल में पता चला पता चला कि गाड़ी रामप्रसाद के नाम है। एसपी सिटी विनय सिंह ने कहा कि बोलेरो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी के घर चोरी
खोराबार। इलाके के जंगल चवरी निवासी रामनंद के मकान में सेंधमारी कर चोर नगदी सहित एक लाख का सामान चुरा ले गए। गांव के बाहर बानपोखर मंदिर के पास बाक्स, बिखड़े कपड़े और अन्य सामान देखकर लोगों ने शोर मचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। रामानंद इलाके के एक पब्लिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। उन्होंने पांच हजार नगद, पचास हजार के जेवरात और कपड़े चोरी होने की तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें