फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर बलात्कार

विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
बेलघाट इलाके में किशोरी का अपहरण कर रेप का मामला सामने आया है। ईंट भट्ठे पर बंधक बनाई गई किशोरी को रविवार को पुलिस ने मुक्त करा लिया। आरोप है कि शनिवार रात किशोरी का ईंट भट्ठा मालिक के बेटे जितेंद्र ने अपहरण कर रेप किया। पुलिस ने अपहरण, रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जितेंद्र को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


 बेलघाट इलाके की पंद्रह वर्षीय किशोरी शनिवार रात 11 बजे के करीब लापता हो गई थी। घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर कहीं कोई पता नहीं चल सका। रविवार तड़के घरवाले उसे खोजते हुए पास के ही एक ईंट भट्ठे पर पहुंच गए। वहां एक कमरे में किशोरी को बंद देखा। इसके बाद पिता ने डायल 100 पर चार युवकों द्वारा बेटी का अपहरण कर रेप की सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा को फोर्स के साथ मौके पर भेजा। ईंट भट्ठे पर पहुंचकर पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराया और पिता की तहरीर पर आरोपी जितेंद्र पर अपहरण और रेप का केस दर्ज कर लिया। एसपी आदित्य वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें